फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: वेलिडेशन एक्ट रद्द कर पुराने पुनरीक्षण का लाभ देने की मांग

विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते पेंशनर्स एसोसिएशन के सदस्य, संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
मिर्जापुर। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन के तत्वावधान में मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में अवकाश प्राप्त कर्मचारियों और शिक्षकों ने 12 सूत्री मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। वक्ताओं ने वेलिडेशन एक्ट रद्द करने और पुराने वेतन पुनरीक्षण के लंबित लाभ देने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने मांगों को आठवें केंद्रीय वेतन आयोग के दायरे में शामिल करने, महंगाई और वेतन आयोग में विलंब को देखते हुए सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों को राहत देने की बात कही। धरने को बजरंगी कुशवाहा, लल्लू तिवारी, डीआर विश्वकर्मा, मांडवी शरण, सारनाथ सिंह, मेवाराम सिंह और लवकुश पांडेय आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता धर्मदेव उपाध्याय और संचालन शिक्षक नेता राजेंद्र तिवारी ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें