हलिया। मवई कलां में 30 वर्षों से संचालित धान क्रय केंद्र हटाकर लालगंज में स्थानांतरित किए जाने से नाराज किसानों ने शनिवार को पुराने केंद्र पर प्रदर्शन किया। किसानों ने पूर्व की भांति क्रय केंद्र संचालित कराने के साथ मवई कला में अतिरिक्त केंद्र खोलने की मांग की।
विज्ञापन
किसानों का कहना है कि केंद्र दूर चले जाने से देवघटा पांडेय, बिमौरी, मवई कला और बसुहरा समेत आसपास के गांवों के किसानों को धान बेचने में परेशानी होगी। जिला पंचायत सदस्य राजकुमारी पटेल ने 29 अक्तूबर को जिलाधिकारी को पत्र देकर केंद्र खोलने की मांग की है। प्रदर्शन में अखिलेश पांडेय, त्रिपुरारी शंकर, शैलेश, शुभम, राकेश सिंह और सतीश पाल शामिल रहे।