फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के साथ हुए समझौते को लागू करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन के तत्वाधान में किसानों ने सोमवार को जिला मुख्यालय सहित सभी तहसीलों पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के साथ हुए समझौते को लागू करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर किसानों का प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर किसानों ने जिलाधिकारी को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया। इस अवसर पर कंचन सिंह फौजी, शिव शंकर तिवारी, सर्वेश नारायण, स्वामी दयाल सिंह, सुखनंदन दुबे, वीरेंद्र सिंह, अवधेश सिंह, श्यामलाल मौर्य, विश्वनाथ सिंह, रतनलाल, रमेश चौरसिया, अवधेश नारायण सिंह आदि मौजूद थे।
उधर, चुनार में भी किसान समस्याओं को लेकर अन्नदाता मंच के सदस्यों ने सोमवार को राष्ट्रपति को संबोधित पांच सूत्रीय मांग पत्र नायब तहसीलदार अरुण कुमार यादव को सौंपा। इस दौरान चौधरी रमेश सिंह, रहमान, शिवमंगल, सुनील कुमार, अमित कुमार सिंह आदि प्रमुख मौजूद रहे। लालगंज में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन की तहसील इकाई के अध्यक्ष बीडी सिंह के नेतृत्व में किसानों ने धरना प्रदर्शन कर तहसीलदार को ज्ञापन दिया। ज्ञापन देने देने वालों में बृजराज सिंह, कुणाल कमल, अनिल सिंह, रामचंद्र मौर्य, इंद्रजीत सिंह, जितेंद्र पटेल ,विकास तिवारी, ओमप्रकाश सिंह, यज्ञ नारायण पाल, राम गोपाल सिंह आदि शामिल रहे। मड़िहान में भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले क्षेत्रीय किसानों ने तहसील पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया। इस दौरान सिद्धनाथ सिंह, राजेश कुमार सिंह, रामशृंगार सिंह, अम्बिका प्रसाद सिंह, रामचंद्र, अशोक सिंह, श्रीपति सिंह, सुरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें