राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के तत्वावधान में वन विभाग में गेट मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें नई पेंशन योजना में सुधार किए जाने और प्रदेश सरकार से कर्मचारियों की 26 सूत्री मांगों को पूरा करने की मांग किया।
मंडल प्रभारी नारायणजी दूबे ने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों के हितों की अनदेखी कर रही है। कर्मचारियों की मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज होगा।
उन्होंने कहा कि सचिवालय की भांति सप्ताह में पांच दिन कार्य लिया जाए। साथ ही सचिवालय कर्मचारियों की भांति ही समान वेतन, ग्रेड पे आदि देने की मांग किया।
उन्होंने आशा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 11 हजार मानदेय देने की मांग किया। मंडल अध्यक्ष सीमा शुक्ला ने कहा कि कर्मचारियों के लिए एसीपी व्यवस्था करने की मांग किया।
जिलामंत्री रामचंद्र जोशी ने कहा कि अतिरिक्त प्रोत्साहन भत्ता, बोनस का भुगतान किया जाए। बबलू खान ने कहा कि विभागों में रिक्त पदों को तत्काल भरा जाए।
मंत्री साहब लाल बिंद ने कहा कि सफाई कर्मचारियों के कार्यो के समय में बदलाव किया जाए।
बैठक में कोषाध्यक्ष प्रभाशंकर आजाद, रितेश, कमल, पुनीत दूबे, राहुल, पंकज कुमार, शिव कुमार सिंह, वीरेंद्र यादव, सुशील यादव, दवेंद्र आदि मौजूद रहे।