जमालपुर। क्षेत्र के ग्राम पंचायत खिरौडी में नहर का तटबंध टूटने से से किसानों की फसल पानी के अभाव में सूख रही है। नाराज किसानों ने शुक्रवार को नहर पर प्रदर्शन कर विरोध जताया है।बता दें कि जोगवां बुधवार माईनर से निकली उपशाखा खिरौड़ी तेतरियाँ माईनर तटबंध का तटबंध एक सप्ताह से टूटने के बाद अधिकारी अभी तक नहीं पहुंचे। पानी नहीं आने से धान की फसल सूख रहीं है। पानी आ गई तो किसानों को फसल डूबने कि चिंता सता रही है। वहीं कुछ किसानो का टूटे हुए हुए तटबंध के कारण माईनर में पानी नहीं आने से किसानों की फसले सूखने के कगार पर पहुंच गई हैं। दोहरे मार से बिलबिलाए किसानों ने टूटे हुए माईनर पर पहुंच कर नारेबाजी करते हुये विरोध प्रदर्शन किया तथा जिलाधिकारी से टूटे हुए तटबंध को जल्द ही ठीक कराने कि मांग की।
क्षेत्र के खेमई बरी, रेरूपुर, तेतरियाँ और खिरौड़ी गांव के किसानों को अपनी धान की फसलों की डूबने और सिंचाई न होने से फसल के सूखने कि चिंता सता रही है। नहर में पानी आने पर टूटे हुए तटबंध से फसलो को डूबने कि आशंका सता रही है। वहीं टूटे हुए तटबंध के आगे वाले खेतो में माईनर का पानी नहीं मिलने से फसले सूख रही है। बताया गया कि किसानों कि फसलो कि सिचाई के लिए गांगा नहर से संचालित जोगवां चंदौली नहर से खिरौड़ी तेतरियाँ माईनर निकली है। खिरौड़ी तेतरियाँ माईनर कि पश्चिमी तटबंध टूटने से किसानो कि फसलो कि सिचाई बाधित है। माईनर में पानी आने पर टूटे हुए तटबंध से अतिरिक्त पानी आने से फसल बर्वाद होने का डर है। वही माईनर बंद होने से सैकड़ो एकड़ धान कि फसले सूखने कि कगार पर है। जब कि इस माईनर से रेरूपुर खिरौड़ी खेमईबरी तेतरियाँ इत्यादि गांवो कि सैकडों एकड़ फसलो कि सिचांई का मुख्य साधन है । किसानों ने बताया कि सिचाई विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को कई बार टूटे माईनर को ठीक कराने को कहा.गया फिर भी सिचाई विभाग द्वारा नहर को बांधने कि जिम्मेदारी नहीं ली गई। आसपास के किसानों ने नहर पर पहुंच कर विरोध प्रदर्शन कर जिलाधिकारी से माईनर के टूटे हुये तटबंध को बधवाने किरमांग किया है। प्रदर्शन करने वालों में अजय पांडेय, मंशा पांडेय, गोपाल पांडेय, रवि पांडेय, राजनाथ पांडेय, रामचंद्र, बाल जी, संतोष कुमार, विकास पांडेय व पप्पू पांडेय मौजूद रहे