फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सात ट्रेनों के ठहराव की मांग

विज्ञापन
केंद्रीय राज्यमंत्री को मांग-पत्र देते भारतीय उद्योग संघ (आई.आई.ए.) के पदा​धिकारी।-सोशल मीडिया।
विज्ञापन
इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) ने मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर सात प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग की है। इस संबंध में एसोसिएशन के मंडल चेयरमैन मोहन दास अग्रवाल, मंडल सचिव मनोज खंडेलवाल, चैप्टर चेयरमैन आशीष बुधिया और कोषाध्यक्ष कल्याण अग्रहरि ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल को मंगलवार को मांग पत्र सौंपा है।
विज्ञापन

मांग पत्र में 04163-04164 नारायनपुर रोड-शकूरबस्ती स्पेशल के मिर्जापुर स्टेशन पर पांच मिनट ठहराव की मांग की गई है।
12505-12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस, 12303-12304 पूर्वा एक्सप्रेस, 12741-12742 पटना-वास्को डिगामा एक्सप्रेस, 12987-12988 अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस, 12309-12310 पटना तेजस राजधानी और 22823-22824 भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस के ठहराव की भी मांग की गई है। इसके अलावा आईआईए ने नारायनपुर रोड से लखनऊ जाने के लिए शाम के समय एक ट्रेन संचालित करने की मांग भी की गई है। पत्र में मिर्जापुर और विंध्याचल रेलवे स्टेशनों को विशिष्ट श्रेणी का दर्जा दिलाने के लिए आभार भी जताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें