फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: काशी से निकली बाइक यात्रा का नगर में हुआ स्वागत

विज्ञापन
चुनार में पहुंची बाइक यात्रा का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता। फोटो स्त्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सेवा, समर्पण और सुशासन के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत काशी से वडनगर के लिए निकली बाइक यात्रा बृहस्पतिवार की देर शाम नगर में पहुंची। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने यात्रा का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन

इससे पूर्व चुनार विधायक अनुराग सिंह ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यकर्ताओं संग मरीजों में फल का वितरण किया। इस अवसर पर चुनार दुर्ग स्थित सोनवा मंडप व बालूघाट पक्का पुल पार्क में ब्लाक कर्मचारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दीप जलाकर जश्न मनाया। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि आलोक सिंह,नगर मंडल अध्यक्ष मंगरू साहनी, अभिलाष राय, आलोक श्रीवास्तव,चन्द्रहास गुप्ता,विजय बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें