फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 हजार मानदेय की मांग

Fri, 18 Aug 2017 12:19 AM IST
mirzapur news
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ।
विज्ञापन
महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के तत्वावधान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने मानदेय सहित अन्य मांगों के पूरा न होने पर रोष जताया।उन्होंने कहा कि देश में दिन पर दिन महंगाई बढ़ती जा रही है जिसको देखते हुए आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने सरकार से 15 हजार रुपया मानदेय बढ़ाने की मांग किया।       
विज्ञापन

जिला संरक्षक अजय त्रिपाठी ने कहा कि महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के साथ किए गए समझौते का पालन आज तक नहीं किया गया।
डेढ़ माह बीतने के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया है जिससे आंगनबाड़ी कर्मचारियों में काफी रोष है। आंगनबाड़ी और मिनी आंगनबाड़ी को बढ़ी हुई दर पर मानदेय का भुगतान मार्च से नही किया जा रहा है। वहीं अभी तक अक्टूबर से मार्च तक का एरियर का भी भुगतान नहीं किया गया है। सबरी संकल्प अभियान के तहत मानदेय वृद्घि एवं सेवा शर्तों के सुधार हेतु महिला एवं बाल विकास में कृषि उत्पादन आयुक्त की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय कमेटी गठित की गई थी इसके बावजूद आंगनबाड़ी महिलाओं के हित में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। पूनम मेहरोत्रा ने कहा कि कुछ संगठनों द्वारा कार्यकर्ताओं का अनावश्यक शोषण किया जा रहा है, जिसे तत्काल बंद किया जाए।
सावित्री देवी ने कहा कि आईसीडीएस की स्कीम के पालन के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किया जाए। निर्मला सिंह ने कहा कि आंगनबाड़ी कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान         नहीं होने पर आंदोलन तेज करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

इस दौरान सुमन गुप्ता, सविता सिंह, प्रमिला दूबे, सविता मिश्रा, रीता यादव, रीता विश्वास, पुतला देवी, मीता देवी, साधना सिंह, साधना पांडेय आदि मौजूद रहे।    
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें