फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली सा होगा यूपी का विकास: शीला

Thu, 08 Sep 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
शीला दी‌क्ष‌‌ित
विज्ञापन
अब बारी आ गई है यूपी का दिल्ली की तरह का विकास करने का। हम जनता की सेवा एवं प्रांत के उत्थान की मंशा लेकर आप के बीच आए हैं। यूपी को उसका वास्तविक स्थान दिलाला है। जब दिल्ली को पूरे विश्व में ख्याति मिल सकती है तो यूपी को क्यों नहीं। ये बातें विधान सभा चुनाव में कांग्रेस की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार शीला दीक्षित ने बुधवार की देर रात घंटाघर के मैदान में आयोजित कांग्रेस की जनसभा में कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम 27 साल यूपी बेहाल यात्रा को लेकर निकले हैं तो यूपी की बेहाली की तस्वीर सामने आ रही है। इस प्रदेश में न तो सड़कें हैं और नही बिजली पानी। किसान  परेशान हैं। नंबर एक का प्रांत आज पिछड़ा हुआ है। इस प्रदेश ने देश को कई प्रधानमंत्री दिए हैं लेकिन तब भी यूपी की हालत नहीं सुधरी है। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा  कि यह झूठा वादा करने वाली  पार्टी है।

समाजवादी पार्टी की नीतियों की आलोचना करते हुए शीला दीक्षित ने कहा कि परिवार वाद इस प्रदेश के पिछड़ने का कारण है। उन्होंने बसपा को चुनाव के नाम पर पैसा इकट्ठा करने वाली पार्टी बताया। पूर्व केंद्रीय कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने कहा कि इस प्रदेश के  इतिहास भूगोल की बराबरी कोई प्रदेश नहीं कर सकता है। अब इस प्रदेश का आधारभूत ढांचा खराब हो गया है यह हम सब के लिए शर्म की बात है।
विज्ञापन



इस प्रदेश मेें यदि युवा ऊंची पढ़ाई करना चाहता है तो उसे दूसरे प्रदेश जाना पड़ता है। हम यूपी को ऐसा प्रदेश बनाना चाहते हैं कि जब  दूसरे प्रदेश का कोई  युवा ऊंचे दर्जे की पढ़ाई करना चाहे तो उसे यूपी आना पड़े। सभा को डा. संजय सिंह, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष भगवती प्रसाद चौधरी, सलमान बशर, रामयज्ञ द्विवेदी, जिलाध्यक्ष गिरीश त्रिपाठी आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर सरताज इमाम, माता प्रसाद दूबे, आशीष बुधिया, राजन पाठक, सतीश मिश्रा, राजेश नारायण तिवारी, अंजनी नंदन पांडेय, अमिताभ पांडेय,  कंचन कुमार पांडेय, अर्चना चौबे, इमरान खान, मनोज कुमार खंडेलवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें