फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

र्जिपुर जिला पंचायत को दीनदयाल पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। विकास योजनाओं की बेहतर क्रियान्वयन के लिए जिला पंचायत को दीनदयाल पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। इसके तहत जिले को 24 अप्रैल को जिला पंचायत सभागार में कार्यक्रम का आयोजन कर शील्ड व पचास लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आनलाइन जुड़ सकते हैं।
विज्ञापन

जिले में विकास योजनाओं को सफलतापूर्वक संचालित करने पर जिला पंचायत को पुरस्कृत किया गया है। इसके लिए शुक्रवार को लखनऊ में जिला पंचायत मिर्जापुर की अपर मुख्य अधिकारी नीतू सिंह सिसोदिया को शील्ड सौंपा गया। इस पुरस्कार के चयन में उपलब्ध सुविधाओं के क्रियान्वयन की 34 बिंदुओं पर ऑनलाइन समीक्षा की गई थी। इसमें आय-व्यय, आडिट, आईजीआरएस का निस्तारण, जनप्रतिनिधियों की सम्मति, वादों का निस्तारण, कैशबुक ,क्षेत्र में विकास, जल संरक्षण, स्कूल के लिए किए गए कार्य, जिले में सफाई व जागरूकता का प्रसार, पोषण कार्यक्रम, राहत कार्यक्रम, नवरात्र में जागरूकता कार्यक्रम, शौचालय व अन्य जनोपयोगी कार्य थे। अपर मुख्य अधिकारी नीतू सिंह सिसोदिया ने कहा कि इस पुरस्कार के लिए पूरे प्रदेश के छह जिलों को शॉर्टलिस्ट किया गया था। जिसमें अंत में मिर्जापुर व जालौन का चयन किया गया।
जनवरी में आई थी टीम
मिर्जापुर। इस पुरस्कार के चयन के लिए जनवरी 2022 में दो सदस्यीय टीम जिले में आई थी और उसने जिला पंचायत के कार्यों का भौतिक सत्यापन किया था। टीम में स्टेट मॉनीटर व स्टेट कंसल्टेंट शामिल थे। इन लोगों ने जिले में भ्रमण कर किए गए कार्यों की भौतिक प्रगति और उनका सत्यापन किया। साथ ही ग्रामीणों से वार्ता की थी। इन सभी बिंदुओं की प्रगति को लेकर मिर्जापुर का चयन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें