फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम हो रही संक्रमितों की संख्या, जिले में 14 नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में मंगलवार को 14 कोरोना संक्रमित मिले और 55 के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया। इस समय एक्टिव केस 256 है। पिछले एक सप्ताह से संक्रमितों की संख्या में कमी आ रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को 14 संक्रमितों के मिलने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 10 हजार 823 हो चुकी है। 55 लोगों के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज किया गया। इसके बाद अब तक 10 हजार 475 लोगों के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया। जिसके बाद जिले में अब तक 92 की कोरोना से मौत हो चुकी है। एल-टू अस्पताल के आईसोलेशन में इस समय 15 मरीज हैं। विंध्याचल के सीएचसी में बने एल-वन अस्पताल में कोई मरीज नहीं है। 144 लोग होम आइसोलेशन में है। 93 दूसरे जिले में भर्ती है। चार मरीजों को ट्रेस नहीं किया जा सका है। कोरोना के नोडल डा. अजय कुमार ने बताया कि मंगलवार को दो हजार 456 की रिपोर्ट आई है। 14 संक्रमितों में नौ पुरुष और पांच महिला संक्रमित पाई गई है। जिले में अब तक पांच लाख 4100 का सैंपल लिया जा चुका है। पांच लाख 204 की रिपोर्ट आई है। तीन हजार 896 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक तीन लाख एक हजार 779 का एंटीजन किट से जांच कराया गया है। जिले में इस समय 171 हाट स्पाट है। 131 ग्रामीण और 40 शहरी क्षेत्र में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें