चुनार तहसील में धरना प्रदर्शन के दौरान किसानों की समस्याओं को सुनते एसडीएम राजेश कुमार वर्मा। स
चुनार। भारतीय किसान यूनियन के सदस्यों ने मंगलवार को किसानों की समस्याओं के लिए तहसील पर धरना प्रदर्शन किया। 15 सूत्रीय मांग पत्र एसडीएम राजेश कुमार वर्मा को सौंपा। किसानों ने मांग की कि जिले को बाढ़ग्रस्त घोषित किया जाए।
किसानों की गंगा व गड़ई नदी सहित अन्य भाग में बाढ़ और अतिवृष्टि और मोंथा चक्रवात से बर्बाद और क्षतिग्रस्त हुई फसलों का सर्वे कराकर 20000 रुपये प्रति बीघा क्षतिपूर्ति व प्रधानमंत्री फसल बीमा का लाभ दिया जाए। अहरौरा बांध मेन कैनाल गेट से लगातार 80-90 क्यूसेक पानी सीपेज हो रहा है। इससे दर्जनों गांव के किसानों की खड़ी फसल बर्बाद हो रही है बंद कराया जाए।
बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों और टूटी नहरों का निर्माण कराकर किसानों को सिंचाई के लिए रवि फसल के लिए टेल तक पानी दिया जाए।
धरना-प्रदर्शन के दौरान सिद्धनाथ सिंह, प्रहलाद सिंह, अलीजमीर खान, अनिल सिंह, ओमप्रकाश, गोपाल आदि रहे।