पड़री। थाना क्षेत्र के सिंधोरा गांव में बीते दिनों संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत मामले में पुलिस ने उसके साथी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी के मंगलवार को चौथी का डेरा कपसौर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
देहात कोतवाली क्षेत्र के जिगनौड़ी गांव निवासी विशाल पटेल (24) छविराम सिंह ट्रैक्टर चलाता था। चुनार के मंगरहा गांव निवासी विनोद पटेल से उसकी दोस्ती थी। विनोद पटेल की ननिहाल विशाल के गांव में है। विनोद विशाल की बाइक लेकर गया था। वह बाइक देने के लिए विशाल को बुलाया था। शुक्रवार की रात को विशाल युवक के रिश्तेदार के घर मृत अवस्था में मिला। जानकारी होने पर ग्रामीणों ने विशाल के परिजन और पुलिस को सूचना दिया। विशाल के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगना बताया गया। पुलिस ने आरोपी विनोद पटेल के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया। मुखबिर की सूचना पर मंगलवर को पुलिस ने चौथी का डेरा कपसौर मोड़ से आरोपी विनोद पटेल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।