फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां। थाना क्षेत्र के विदापुर गांव में शुक्रवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंच मृतका के पिता ने थाने में तहरीर देकर ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र के उदयकरपुर निवासी जगन्नाथ ने अपनी पुत्री धर्मा देवी का विवाह कछवां थाना क्षेत्र के विदापुर निवासी विनोद कुमार से किया था। विनोद कुमार प्राइवेट कंपनी में काम करता है। शुक्रवार को धर्मा देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
मृतका के पिता जगन्नाथ ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले उसकी पुत्री को प्रताड़ित करते थे। शुक्रवार को मारपीट कर गला दबाकर हत्या करने के बाद फंदे पर लटा दिया है। थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारण की पुष्टि होगी। मायके वालो की तहरीर पर आरोपी पति को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें