फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर के टक्कर से पिकअप सवार की मौत, सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जमुई। चुनार कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग सात पर जमुई आलू मिल के पास रविवार की सुबह अनियंत्रित डंपर ने पिकअप और दूध केे टैंकर में टक्कर मार दी। इससे पिकअप सवार अधेड़ की मौत हो गई और हादसे में सात लोग घायल हो गए। घायलों में चार गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। डंपर चालक को जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया। पुलिस डंपर को कब्जे में लेकर थाने ले गई।
विज्ञापन

भूसा लेने के लिए पिकअप सवार पांच लोग जमुई से चुनार जा रहे थे। उधर चुनार से मिट्टी लादकर डीबीएल कंपनी की डंपर जमुई की ओर आ रही थी। पिकअप जमुई आलू मिल के पास पहुंची थी कि सामने से आ रही डंपर ने पिकअप में टक्कर मार दी। इसके बाद अनियंत्रित होते हुए आगे खड़े दूध के टैंक में टक्कर मार दिया। इससे पिकअप सवार 55 वर्षीय श्यामू पासवान पुत्र रघुवीर पासवान निवासी कमती भरुहिया थाना बबुरी जिला चंदौली की मौत हो गई। पिकअप सवार 25 वर्षीय इंदल पुत्र सुक्खू, 18 वर्षीय गोरख पुत्र द्वारका निवासी कमती भरुहियां, 33 वर्षीय तपेश्वर पुत्र चौथी निवासी नरसथा थाना बबुरी, 28 वर्षीय रिंकू पुत्र राम सकल दूध वाहन में दूध भर भरते समय टक्कर लगने से 30 वर्षीय दिव्यांशु यादव पुत्र रामधनी और 28 वर्षीय करन पुत्र कल्लू यादव घायल हो गए। हादसे के बाद डंपर चालक 30 वर्षीय धर्मेंद्र पुत्र हरिश्चंद्र निवासी मटरी सिकंदरपुर भी घायल हो गया। वह डंपर में ही फंस गया था। सूचना पर सीओ सुशील कुमार यादव, थानाध्यक्ष गोपाल गुप्ता व कजरहट चौकी प्रभारी मानवेन्द्र सिंह मौके पर पहुंचे। जेसीबी की मदद से डंपर चालक को बाहर निकाला। सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भेजवाया गया। इसमें चार गंभीर घायलों को रेफर कर दिय गया। परिजनों को सूचना देकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सप्ताह में दूसरी घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों में डीबीएल कंपनी को लेकर आक्रोश है। कंपनी की गाड़ियों से लगातार हादसे हो रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें