फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डूब रही दो बहनों में एक को बचाया, दूसरी डूबी

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। कोवताली क्षेत्र के दीवार घाट पर सोमवार की सुबह स्नान करते समय दो बहने डूबने लगीं। दोनों को डूबता देख युवती की बुआ ने एक को खींच कर बाहर निकाला, जबकि दूसरी गहरे पानी में चली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से जाल डलवाकर युवती की खोजबीन में जुटी रही। देर शाम तक युवती का पता नहीं चला।
विज्ञापन

वाराणसी जिले के थाना बड़ागांव अंतर्गत चंदवार गांव से एक परिवार मां विंध्यवासिनी के धाम में दर्शन पूजन के लिए आया था। जितेंद्र शर्मा की दो पुत्री 18 वर्षीय प्रिया शर्मा व 16 वर्षीय रिंकी शर्मा भी अपने बुआ के साथ मां विंध्यवासिनी माता के दर्शन पूजन करने के लिए आई थी। दर्शन पूजन से पहले सभी लोग गंगा स्नान करने के लिए दीवान घाट की ओर गए। परिवार के सभी लोग गंगा स्नान कर रहे थे। इस दौरान स्नान करते समय प्रिया शर्मा उनकी छोटी बहन रिंकी शर्मा गहरे पानी में जाने से डूबने लगी। शोर मचाने पर बुआ रोशनी देवी ने रिंकी शर्मा का हाथ पकड़कर बाहर खींच लिया। वह प्रिया को नहीं देख पाई। गहरे जल में जाने से प्रिया शर्मा डूब गई।
प्रिया के डूबने पर घाट किनारे कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर चौकी प्रभारी श्यामधर सिंह मौके पर पहुंच कर गोताखोरों की मदद से डूबी युवती की खोजबीन में जुटे रहे। गोताखोर मुन्नू माझी, बुधीराम, गोलू, डब्बू, पंचम कुमार, संतोष कन्हैया जाल डालकर शाम तक खोजबीन करते रहे। देर शाम तक डूबी युवती का पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें