फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में छिनैती करने वाला आरोपित गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन में छिनैती करने वाला आरोपित गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मिर्जापुर। जीआरपी पुलिस ने सोमवार को रेलवे स्टेशन विंध्याचल प्लेटफार्म नंबर एक से ट्रेन में चोरी-छिनैती करने वाले आरोपित को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपित के पास से नशीला पाउडर बरामद किया। पुलिस ने आरोपित का चालान कर जेल भेज दिया। जीआरपी प्रभारी उदय शंकर कुशवाहा के नेेतृत्व में सोमवार को एसआई अंजनी कुमार सिंह रेलवे स्टेशन विंध्याचल पर चेकिंग अभियान चला रहे थे। इस दौरान प्लेटफार्म नंबर एक के पूर्वी छोर पर सीमेंटेड बेंच के पास एक संदिग्ध युवक खड़ा था। जीआरपी को देखकर वह भागने लगा। जीआरपी ने उसे पकड़ लिया। जीआरपी प्रभारी ने बताया कि आरोपित साधू सोनकर पुत्र भोला सोनकर निवासी नचनिया वीर थाना विंध्याचल शातिर अपराधी है। साधू ट्रेन में छिनैती और चोरी आदि घटनाओं को अंजाम देता है। इसकी गिरफ्तारी से घटनाओं पर अंकुश लगेगा। गिरफ्तार आरोपित के पास से 120 ग्राम नशीला पाउडर बरामद हुआ है। जीआरपी मिर्जापुर में कई मामले दर्ज है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें