फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक वृद्ध की मौत, पर संक्रमितों की संख्या घटी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में रविवार को एल-टू में भर्ती एक वृद्ध की मौत हो गई पर संक्रमितों की संख्या घटी है। रविवार को मात्र 10 नए संक्रमित मिले। 49 के स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। जिले में लगातार संक्रमितों की संख्या घट रही है। इस समय एक्टिव केस 333 हो गई है।
विज्ञापन

रविवार को 10 संक्रमितों के मिलने के बाद जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 10 हजार 804 हो चुकी है। 49 लोगों के स्वस्थ होने पर उन्हें डिस्चार्ज किया गया। इसके बाद, अब तक 10 हजार 379 लोगों के स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। रविवार को गुरुसंडी अक्सौली गांव निवासी 62 वर्षीय वृद्ध की एल-टू अस्पताल में मौत हो गई। इसके बाद, जिले में अब तक 92 की कोरोना से मौत हो चुकी है। एल-टू अस्पताल के आइसोलेशन में इस समय 20 मरीज हैं। विंध्याचल के सीएचसी में बने एल-वन अस्पताल में कोई मरीज नहीं है। 206 लोग होम आइसोलेशन में हैं। 102 दूसरे जिले में भर्ती है। पांच मरीजों को ट्रेस नहीं किया जा सका है।
कोरोना के नोडल डा. अजय कुमार ने बताया कि रविवार को दो हजार 364 लोगों की रिपोर्ट आई है। 10 संक्रमितों में आठ पुरुष और दो महिला पाई गई है। जिले में अब तक चार लाख 96 हजार 802 का सैंपल लिया जा चुका है। चार लाख 94 हजार 681 की रिपोर्ट आई है। दो हजार 121 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक दो लाख 97 हजार 630 का एंटीजन जांच कराई गई है। जिले में इस समय 219 हाटस्पॉट है। 169 ग्रामीण और 50 शहरी क्षेत्र में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें