फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के सामने इमरजेंसी स्टाफ तीमारदार की की करते रहे पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मंडलीय अस्पताल में शुक्रवार को भांजे को टिटनेस का इंजेक्शन लगवाने आए मामा को इमरजेंसी के चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मियों ने दौड़ा दौड़ाकर पीटा। शनिवार को इसका वीडियो वायरल होने के बाद मामला प्रकाश में आया। जनप्रतिनिधि से लेकर विपक्षी पार्टियों ने मंडलीय अस्पताल में चिकित्सा व्यवस्था और कर्मचारियों पर सवाल उठाना शुरू किया तो प्रशासन ने घटना की मजेस्ट्रियल जांच का आदेश दिया।
विज्ञापन

पड़री थाना क्षेत्र के पहाड़ी भोजपुर निवासी विष्णुकांत त्रिपाठी 10 वर्षीय भांजे सोहित को लेकर शुक्रवार की दोपहर मंडलीय अस्पताल में टिटनेस का इंजेक्शन लगवाने पहुंचे। इंजेक्शन लगने के बाद बच्चे को दर्द होने लगा। विष्णुकांत तिवारी ने चिकित्सक व अन्य स्टाफ से इस बाबत पूछ लिया। इसपर स्वास्थ्यकर्मी नाराज हो गए और उसे पीटने लगे। वीडियो में पुलिस भी नजर आ रही है लेकिन विष्णुकांत को बचाते नहीं दिख रही। जबकि डाक्टर का कहना है कि टिटनेस का इंजेक्शन लगने पर ऐसा होता है। युवक के पूछने पर बताया गया, पर वह अपशब्द कहने लगा। इस पर विवाद हुआ। इस बाबत पुलिस का कहना है कि विष्णुकांत तिवारी की ओर से किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं मिली है। शनिवार को वीडियो वायरल होने पर अधिकारियों ने सुध ली। सोशल साइटों पर वीडियो पर जमकर प्रतिक्रिया आने लगी। विपक्षी पार्टी के नेताओं ने इसे मुद्दा बना लिया। इसके बाद डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह और एसपी ने सीओ सिटी प्रभात राय को मामले की जांच करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें