फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फळदे पर लटककर विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान थाना क्षेत्र के धनसीरिया गांव में शनिवार की रात को संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटककर विवाहिता ने जान दे दी। विवाहिता की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों की सूचना पर मायके वाले और उसके बाद पुलिस पहुंची।
विज्ञापन

सोनभद्र के घोरावल थाना क्षेत्र के खरुआंव गांव निवासी प्रियंका मौर्या (21) का विवाह ढाई वर्ष पहले मड़िहान के धनसीरिया गांव निवासी अरविंद मौर्या से हुआ था। दोनों को एक वर्ष की एक पुत्री है। पति अरविंद ट्रक चालक है। शनिवार की शाम को सास-ससुर खेत की ओर गए थे। पति ट्रक लेकर निकला था। रात को जब सास-ससुर खेत से लौटे तो देखा दरवाजा अंदर से बंद है। आवाज लगाने पर दरवाजा नहीं खुला तो झरोखे से लोगों ने देखा तो अवाक रह गए। प्रियंका फंदे से लटकी थी। प्रियंका कमरे में छत में लगे लोहे के एंगल में साड़ी का फंदा बनाकर लटकी थी। सास-ससुर ने उसके मायके वाले और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मड़िहान थानाध्यक्ष ने बताया कि फंदे पर लटककर विवाहिता की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें