फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक के धक्के से साइकिल सवार वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट। स्थानीय थाना के वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर शर्मा रोड तिराहे पर रविवार की सुबह ट्रक के धक्के से साइकिल सवार वृद्ध की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। साइकिल सवार को टक्कर मारने के बाद ट्रक ने स्कर्पियों से जा भिड़। चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस और परिजनों को सूचना दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के घुरहूपुर गांव निवासी 62 वर्षीय राम समुझ सिंह रविवार को सुबह घर से साइकिल लेकर अदलहाट बाजार की ओर जा रहे थे। वह शर्मा रोड तिराहे के समीप पहुंचे ही थे कि सोनभद्र की ओर से वाराणसी की ओर जा रही तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को धक्का मारते हुए तिराहे पर खड़ी स्कार्पियो से टकरा गई। हादसे में वृद्ध की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्कार्पियो क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायत नामा कराने के बाद पोस्टमार्टम केक लिए भेज दिया। वृद्ध की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें