फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur: गंगा में नहाने गए बच्चे की डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 06 Jun 2023 03:58 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर

सार

विंध्याचल थाना क्षेत्र के बनवारीपुर गांव निवासी श्रीचंद बिंद का पुत्र आठ वर्षीय एस कुमार बिंद मंगलवार की सुबह अपने मित्रों के साथ गंगा घाट पर स्नान करने के लिए गया हुआ था। सभी लड़के गंगा घाट किनारे अपना अपना कपड़ा रख कर गंगा स्नान करने लगे। स्नान करते समय एस कुमार बिंद गहरे पानी में डूब गया। साथ में गए बालकों ने गांव में आकर डूबने की सूचना दी ।
विज्ञापन
Mirzapur: गंगा में नहाने गए बच्चे की डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिजनों में मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विंध्याचल थाना क्षेत्र के बनवारीपुर गांव के पास स्थित गंगा आश्रम घाट पर मंगलवार की सुबह गंगा स्नान करते समय आठ वर्षीय बालक की डूबकर मौत हो गई।  परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का  राम गया घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Varanasi: रेलवे ट्रैक पर बुजुर्ग किसान की दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम, खेती से करते थे परिवार का भरण पोषण
विंध्याचल थाना क्षेत्र के बनवारीपुर गांव निवासी श्रीचंद बिंद का पुत्र आठ वर्षीय एस कुमार बिंद मंगलवार की सुबह अपने मित्रों के साथ गंगा घाट पर स्नान करने के लिए गया हुआ था। सभी लड़के गंगा घाट किनारे अपने अपने कपड़ा रख कर गंगा स्नान करने लगे। स्नान करते समय एस कुमार बिंद गहरे पानी में डूब गया। साथ में गए बालकों ने गांव में आकर डूबने की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे परिजनों एवं गांव के लोगों ने डूबे हुए बालक का एक घंटे बाद गंगा नदी से बाहर निकाल कर पास के प्राइवेट चिकित्सक के पास पहुंचे। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए बालक का राम गया घाट पर अंतिम  संस्कार कर दिया। मृतक एस कुमार बिंद अपने माता-पिता के इकलौता संतान था। उसके दो बहन हैं, जबकि मृतक अपने भाई बहनों में सबसे बड़ा था।
मृतक के पिता विंध्याचल धाम में मजदूरी करते हैं। बालक की डूबने की सूचना मिलने पर मजदूरी छोड़कर घर पहुंचे । रोते बिलखते परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें