फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर: मोटर मैकेनिक पर जानलेवा हमला, लहूलुहान हालत में पहुंचा घर, छह दिन बाद है शादी

Sun, 05 Dec 2021 05:51 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

मिर्जापुर जिले के ग्राम कटका निवासी युवक रामबाबू की 11 दिसंबर को शादी है। वह पेशे से मोटर मैकेनिक है। रविवार सुबह बाइक बनवाने के बहाने उस पर जानलेवा हमला किया गया।
विज्ञापन
युवक पर धारदार हथियार से हमला - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर जिले के ग्राम कटका निवासी युवक पर रविवार सुबह जानलेवा हमला किया गया। सुबह आठ बजे धारदार हथियार से गला काटकर हत्या करने का प्रयास किया गया। हमलावर घटना के बाद मौके से फरार हो गया। घायल को नरायनपुर स्थित प्राइवेट अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। घायल युवक की छह दिन बाद यानि 11 दिसंबर को शादी है।
विज्ञापन


अदलहाट थाना क्षेत्र के कटका गांव निवासी रामबाबू पटेल (20) पुत्र भग्गू पटेल की टेडुआ बाबा मंदिर के पास बाइक मरम्मत की दुकान है। रविवार सुबह हमलावर युवक ने रामबाबू पटेल को फोन कर कहा कि उसकी बाइक खराब हो गयी है, चल कर मरम्मत कर दीजिए। इस पर रामबाबू अपने बाइक पर हमलावर को बैठा कर घर से चल दिया।

घायल अवस्था में घर पहुंचा तो परिजन रहे गए अवाक
गांव के बाहर शहीद बाबा मजार के पास बाइक पर बैठे हमलावर युवक ने धारदार हथियार से उसके गले पर दो बार हमला किया। हमले में लहूलुहान होकर रामबाबू की बाइक गिर गई और हमलावर मौका से  फरार हो गया। घायल अवस्था में रामबाबू जब घर पहुंचा तो परिजन अवाक रह गए।
विज्ञापन

घर में चल रही थी शादी की तैयारी

आनन-फानन परिजन उसे नरायनपुर स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सको ने उसके गले मे बीस टांके लगाए। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीण व नरायनपुर पुलिस अस्पताल पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई। घायल रामबाबू का 11 दिसंबर को चंदौली जनपद मे बारात जाने वाली थी। घर में शादी की तैयारी चल रही थी।

हमले में युवक के घायल होने के बाद परिवार में शादी की तैयारी का माहौल गम में बदल गया। रामबाबू तीन भाइयों मे सबसे छोटा है। मामले में एएसपी नक्सल महेश सिंह अत्रि ने कहा कि  बाइक बनवाने के बहाने मोटर मैकेनिक के साथ उसकी बाइक पर जा रहे युवक ने उसके ऊपर चाकूओं से हमला कर दिया। इसमें मैकेनिक घायल है। घायल का उपचार कराकर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। 

हाथ में था हेलमेट, बाइक से गिरकर युवक की मौत

जिगना-मिश्रपुर मार्ग पर चड़ेरु चौकठा गांव के पास रविवार की दोपहर सीसी रोड पर गिरने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची जिगना पुलिस ने एम्बुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सर्रोई भेजा। जहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।  

थाना क्षेत्र के दुगौली गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार (32) पुत्र हरिशंकर रविवार को दोपहर किसी को पहुंचाने के लिए बाइक से जिगना आया था। दोपहर दो बजे जिगना से वापस घर जा रहा था कि ओवरब्रिज पार करने के बाद चड़ेरु चौकठा गांव के सामने सीसी रोड पर सिर के बल अचानक गिर गया। कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष विजय कुमार सरोज ने एम्बुलेंस बुलाकर उसे अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

..तो बच जाती जान

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार हेलमेट हाथ में  लिया था। यदि हेलमेट लगाया होता तो जान बच सकती थी। मौत की खबर पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। उसकी  एक माह पूर्व ही शादी हुई थी। मृतक बंगलौर में रह कर नौकरी करता था। शादी के अवसर पर ही घर आया था। मृतक की पत्नी रुपा, माता श्याम कुमारी व परिजनों का रो-रो कर हाल बेहाल है। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोष्टमार्टम के लिए भेजा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें