फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: दुकान में घुसकर व्यापारी पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। नगर के अटल चौक के पास बृहस्पतिवार की शाम को तमंचा, धारदार हथियार और हाकी से लैस होकर पहुंचे चार बदमाशों ने हार्डवेयर की दुकान में घुसकर व्यापारी पर जानलेवा हमला कर दिया। फावड़े के वार से दुकानदार सुनील कुमार जायसवाल घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया जबकि मुख्य आरोपी तमंचा लहराते हुए बाकी साथियों के साथ भाग गया।
विज्ञापन

विंध्याचल थाना क्षेत्र के फतेहपुरी गली निवासी सुनील कुमार जायसवाल की अटल चौक के पास स्थित हार्डवेयर व बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है। सुनील ने बताया कि कई दिनों से बेटे का अपहरण करने और गोली मारने की धमकी एक बदमाश दे रहा था। बृहस्पतिवार की शाम को वह अपनी दुकान पर बैठे थे। ग्राहकों की भीड़भाड़ लगी थी। इसी दौरान चार बदमाश दुकान में घुसे और गाली देते हुए फावड़े से उस पर हमला कर दिया। साथ ही गोली मारने की धमकी देते हुए तमंचा लहराने लगा। इस बीच आसपास मौजूद लोगों ने एक बदमाश को पकड़ लिया। मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए आगे बढ़े तो वह तमंचा लहराते हुए भाग गया। घटना की जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज खंगाली। थानाध्यक्ष अमित कुमार प्रजापति ने बताया कि अटल चौक के पास दुकान में घुसकर मारपीट की घटना हुई है। मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें