हलिया। थाना क्षेत्र के सुबाव गांव के गढ़वा घाट बेलन नदी में बुधवार की दोपहर एक 25 वर्षीय अज्ञात युवती का शव बरामद हुआ। शव देख कर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को बाहर निकलवाकर शिनाख्त में जुट गई है। आशंका जताई जा रही है कि युवती की हत्या कर शव को नदी में फेंका गया है।
बेलन नदी में बुधवार की दोपहर शव मिलने की सूचना ग्राम प्रधान को दिया। ग्राम प्रधान सुरेंद्र नरायण मौर्या ने 112 पर फोन कर सूचना दिया। सूचना पर हलिया थानाध्यक्ष अमित सिंह ने मौके पर पहुंच कर शव को बाहर निकलवाया। शव को नदी से बाहर निकाल कर शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया, पर शव का शिनाख्त नहीं हो सकी। युवती पीले रंग की छींटदार टी शर्ट व काले रंग की लैगी पहनी हुई है। शव चार-पांच दिन का होने के नाते चेहरे की शिनाख्त नहीं हो पाई। शव से बदबू आ रही थी। ग्रामीणों में इस बात की चर्चा है कि हत्या कर शव को नदी में फेंका गया है। प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि शव पुराना होने के नाते पहचान कराने में परेशानी हो रही है। शव के शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है।