फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार करने वाला दरोगा निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्रकार से दुर्व्यवहार का आरोपी दरोगा निलंबित
विज्ञापन

आईजी और डीएम से की गई शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के रामबाग मोहल्ले में पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोपी दरोगा को आईजी पीयूष श्रीवास्तव ने बुधवार को निलंबित कर दिया। उन्होंने जांच का आदेश भी दिया। इससे पूर्व जिलाधिकारी ने भी जांच का आदेश दिया। जबकि एसपी ने मंगलवार को ही दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया था।
विज्ञापन

नगर के रामबाग मोहल्ले में एक डायग्नोस्टिक सेंटर में मंगलवार को अल्ट्रासाउंउ के लिए 700 के बजाए एक हजार रुपये लेने पर लोग हंगामा कर रहे थे। सूचना पर चैनल के पत्रकार पवन त्रिपाठी समाचार कवर करने गए। आरोप है कि इस दौरान वहां मौजूद शहर कोतवाली के उप निरीक्षक विजय कुमार सिंह पत्रकार से उलझ गया। दरोगा ने पत्रकार को गोली मारने और एनएसए में फंसाने की धमकी दी और जबरदस्ती गाड़ी में बैठाने लगा। जब पत्रकार ने एसपी को फोन लगाया तो दरोगा रौब दिखाते हुए चला गया। बुधवार को पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने आईजी और डीएम को ज्ञापन देकर आरोपी दरोगा को निलंबित करने के साथ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की। आईजी ने दरोगा को निलंबित करते हुए मामले की जांच एसपी सिटी प्रकाश स्वरूप पांडेय को सौंपी है। डीएम सुशील कुमार पटेल ने नगर मजिस्ट्रेट और सीओ सदर की टीम बनाकर एक सप्ताह में मामले की जांच का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें