मिर्जापुर के तहसील रोड महुवरिया में किराये के मकान में रह रहे निजी स्कूल के प्रिंसिपल का शव उनके बंद कमरे में मिला। घटना की जानकारी गुरुवार सुबह जब हुई जब उनसे मिलने विद्यालय का कोई स्टाफ आया था।
मिर्जापुर के तहसील रोड महुवरिया में किराये के मकान में रह रहे निजी स्कूल के प्रिंसिपल का शव उनके बंद कमरे में मिला। घटना की जानकारी गुरुवार सुबह जब हुई जब उनसे मिलने विद्यालय का कोई स्टाफ आया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन
कोलकाता के विद्यायतन सरनी तन्तिपारा निवासी मोहन जीत रे (52) पड़री के आमघाट हुरुआ स्थित सनबीम स्कूल में प्रिंसिपल थे। वह चार वर्ष से महुवरिया स्थित बैकुंठ नरायन सिंह के मकान में किराये पर रह रहे थे। ग्राउंड फ्लोर पर मकान मालिक का परिवार रहता था। पहले तल्ले पर प्रिंसिपल रहते थे। मकान के बाहर से ही पहली मंजिल पर जाने के लिए सीढ़ी लगी थी।
मकान मालिक के पुत्र ने बताया कि मंगलवार रात कूलर खराब होने पर मिस्त्री आया था। उसके बाद से प्रिंसिपल नहीं दिखे। गुरुवार सुबह स्कूल से एक अध्यापक उनसे मिलने आया। ऊपर कमरे के पास गया तो दरवाजा अंदर से बंद था। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो शव बेड पर पड़ा था।