दीवान का शव जमालपुर लाए जाने पर गार्ड आफ आनर देती पुलिस।
- फोटो : MIRZAPUR
जमालपुर। प्रतापगढ़ के रानीगंज थाने में तैनात दीवान की हार्ट अटैक से मौत होने के बाद उनका शव बुधवार केे पैतृत गांव जमालपुर पहुंचा। जहां उन्हें गार्ड आफ आनर दिया गया। क्षेत्र निवासी 56 वर्षीय कन्हैयालाल यादव प्रतापगढ़ रानीगंज थाने में दीवान के पद पर तैनात थे। मंगलवार को पुलिस टीम के साथ बैंकों की चेकिंग करने निकले थे। बैंक चेक कर दोपहर बाद तीन बजे थाने लौटे।
तबीयत बिगड़ने के बाद अचानक दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। बुधवार की दोपहर उनका शव पैतृक गांव जमालपुर पहुंचा। शव लेकर आए पुलिसकर्मियों द्वारा गार्ड आफ आनर के साथ सलामी देकर उनके शव को अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान सैकड़ो लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक दीवान के दो पुत्र अजय कुमार यादव व संदीप कुमार यादव व पुत्री सीमा यादव है। बड़ा पुत्र चंदौली जनपद में फार्मासिस्ट व छोटा पुत्र दिल्ली मे प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। पत्नी मंजू देवी और पुत्रों का रो-रो कर बुरा हाल था।