अदलहाट। थाना क्षेत्र के नैठी गांव स्थित मुगलसराय रजवाहा में सोमवार को देर रात एक नवजात शिशु का शव पानी में उतराया मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी है।
थाना क्षेत्र के नैठी गांव स्थित मुगलसराय रजवाहा की तरफ देर रात शौच के बाद एक व्यक्ति गया था। उसने एक नवजात शिशु को पानी में उतराया देख इसकी सूचना ग्राम प्रधान शकुंतला देवी को दी। प्रधान की सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी विजय कुमार चौरसिया ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी विजय कुमार चौरसिया ने बताया कि दो दिन पूर्व मुगलसराय रजवाहा नहर खुलने से कहीं से बहकर नवजात शिशु का शव आ गया था। प्रधान शकुंतला देवी की तहरीर पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।