फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: नगर पंचायत में पांच करोड़ से होंगे विकास कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां। नगर पंचायत क्षेत्र में पांच करोड़ रुपये खर्च कर विकास कार्य कराए जाएंगे। सोमवार को नगर पंचायत बोर्ड की बंद कमरे में हुई पहली बैठक में विभिन्न वार्डों में विकास कार्य से संबंधित कुल 70 प्रस्ताव पटल पर रखे गए। इनमें से 60 प्रस्ताव पारित कर दिए गए।
विज्ञापन

चेयरमैन मिताली जायसवाल ने कहा कि नगर पंचायत के विकास में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखी जाएगी। सभी सभासदों से तालमेल बैठाकर वार्डों में विकास कार्य कराए जाएंगे। उन्होंने सभी वार्डों में बिना किसी भेदभाव के साफ-सफाई व अन्य कार्य कराए जाएंगे। उन्होंने नगर को बेहतर बनाने में सभी सभासदों से सहयोग की अपील की। ब्रम्हणान वार्ड के शेखर उपाध्याय ने कश्यप कुंड के गंदा पानी की सफाई कराने और क्षतिग्रस्त दीवार की मरम्मत कराने के लिए प्रस्ताव रखा। तिवरियान वार्ड के सभासद अवनीश त्रिपाठी बंटी ने शायर माता मंदिर परिसर की साफ-सफाई व गेट निर्माण कराने का प्रस्ताव रखा। इसी तरह अन्य वार्डों के सभासदों ने गली व नाली के निर्माण, साफ-सफाई, क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत आदि से संबंधित प्रस्ताव बैठक में रखे। ये प्रस्ताव ध्वनि मत से पास कर दिए गए। बैठक में अधिशासी अधिकारी नवनीत कुमार सिंह, नेहा चौबे, संतोष केसरी, शेखर उपाध्याय, अवनीश त्रिपाठी, पवन मोदनवाल, मैनब बानो, प्यारी देवी, मुन्नी देवी, राजेश, लालजी, अरशद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें