फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मछुआरों की जाल में फंसा लापता वृद्ध का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सीखड़। चुनार कोतवाली क्षेत्र के मेड़िया घाट पर रविवार को सुबह गंगा में मछली मार रहे मछुआरों के जाल में वृद्ध का शव फंसा मिला। सोनवर्षा निवासी वृद्ध दो दिन से लापता थे। शव की शिनाख्त होने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के सोनवर्षा गांव निवासी शिवदुलार सिंह (85) दो दिन से लापता थे। काफी खोजबीन के बाद उनका पता नहीं चला तो परिजनों ने शनिवार को चुनार कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। रविवार को सुबह मेड़िया घाट पर मछुआरों के जाल में वृद्ध का शव फंस गया। मछुआरों की सूचना पर अदलपुरा चौकी प्रभारी सुरेश सिंह मौके पर पहुंचे। शव की शिनाख्त होने पर पुलिस पंचनामा भरकर उनके पुत्र रविंद्र कुमार सिंह को सौंप दिया। चुनार कोतवाल रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि वृद्ध मानसिक रूप से अस्वस्थ थे। परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें