फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: लापता बालक का कुएं में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। थाना क्षेत्र के सोनगढ़ा गांव के विरहिया पट्टी मजरा में मंगलवार को दोपहर में तीन वर्षीय बालक लापता हो गया। खोजबीन करने के बाद नहीं मिलने पर बुधवार को सुबह बालक के दादा ने थाने में तहरीर दी। पुलिस के साथ परिजनों ने गांव के तालाब, कुएं में खोजबीन करनी शुरू कीतो घर से 50 मीटर दूर बुधवार को दोपहर में कुएं में बालक का शव उतराया मिला।
विज्ञापन


क्षेत्र के सोनगढ़ा गांव निवासी पंकज कुमार का तीन वर्षीय पुत्र प्रियांश मंगलवार को दोपहर दो बजे घर से कहीं निकल गया। काफी खोजबीन के बाद नहीं मिलने पर बालक के दादा रंगीलाल कुनेर ने बुधवार को थाने में तहरीर दी। तहरीर में बताया कि उनका तीन वर्षीय नाती प्रियांश घर से कहीं गुम हो गया है। परिजनों के साथ पुलिस ने खोजबीन शुरू की। घर से 50 मीटर दूर जगत विहीन कुएं में चार फीट पानी में कटिया डाला तो डूबे बालक का पता चला। परिजनों व पड़ोसियों ने कुएं में उतरकर बालक के शव को बाहर निकाला। मौके पर मौजूद उपनिरीक्षक सतीश सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बालक की मां सीमा को दोनों आंखों से कम दिखाई देता है। पिता पंकज चेन्नई में रह कर किसी कम्पनी में मजदूरी करते हैं। उनसे एक ही संतान थी। कुएं में डूबने से बालक की मौत होने पर मां का रो-रोकर हाल बेहाल है। थाना अध्यक्ष विष्णु प्रभा सिंह ने बताया कि कुएं में डूबने से बालक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें