फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में डूबी किशोरी और मजदूर का शव उतराया मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना/पड़री। विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के नदिनी गांव में गंगा नदी में स्नान करते समय डूबी किशोरी का शव बुधवार को उतराया मिला। वहीं पड़री थाना क्षेत्र के भरपुरा गांव के पास बेलवन नदी पार करते समय डूबे मनरेगा मजदूर का शव भी सुबह उतराया हुआ मिला।
विज्ञापन

भदोही जिले के कोइरौना इनारेगांव निवासी 15 वर्षीय सुघरा पुत्री स्व. पप्पू विंध्याचल के नदिनी गांव अपने ननिहाल अपने मां के साथ आई थी। शाम को वह नदिनी के पास गंगा नदी में स्नान करने अपने मां के साथ गई थी। स्नान के दौरान गहरे पाने में जाने से सुघरा डूब गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाना प्रभारी विंध्याचल वेद प्रकाश राय स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश करायी पर उसका पता नहीं चला। बुधवार की सुबह उसका शव गंगा में उतराया मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पड़री थाना क्षेत्र के भरपुरा ग्राम पंचायत के शुरू हुरूवा गांव निवासी 50 वर्षीय शिवशंकर अपने दो साथियों मुस्तकीन व ओमप्रकाश के साथ भरपुरा स्थित मनरेगा द्वारा बनाई जा रही बंधी निर्माण में मजदूरी का कार्य करने गए थे। मंगलवार की शाम को काम करने के बाद लौटते समय बेलवन नदी पार करने में पैर फिसलने से शिवशंकर गहरे पानी में चला गया। उसके साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वह डूब गया। खोजबीन में शिवशंकर का पता नहीं चला। बुधवार की सुबह उसका शव नदी में उतराया मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें