इमिलियाचट्टी। जरगो जलाशय में तैराकी करते समय मंगलवार की दोपहर डूूबे युवक का शव बुधवार की सुबह बरामद हो गया। शव बाहर आने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
क्षेत्र के खुटहा गांव से तीन मित्र के साथ जरगो जलाशय में पिकनिक मनाने पहुंचे थे। नहाने के लिए युवक पानी में उतरे। तभी अपने को तैराक बताते हुए खुटहा गांव निवासी 35 वर्षीय आशीष विश्वकर्मा पुत्र बिदारी विश्वकर्मा ने जलाशय के मेन गेट के पास छलांग लगा दिया। तैरते-तैरते वह कुछ दूर निकल गया। अचानक वह लापता हो गया। तो साथी मित्रों को शक हुआ। उन्होंने खोजबीन की, पर उसका पता नहीं चल सका। सूचना पर पहुंची पुलिस स्थानीय तैराकों से खोजबीन शुरु कराया, पर युवक का पता नहीं चल सका। इसके बाद चुनार से तीन गोताखोरों को बुलाया गया है, रात होने पर खोजबीन बंद कर दिया गया। बुधवार की सुबह दोबारा खोजबीन शुरु हुआ। सुबह 11 बजे युवक का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।