फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: खड़े ट्रक में टकराने से डीसीएम चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चील्ह। मिर्जापुर-औराई मार्ग स्थित पुरजागिर के पास सोमवार को सुबह खड़े ट्रक में पीछे से डीसीएम टकरा गई। इस हादसे में डीसीएम चालक की मौके पर ही मौत हो गई। उधर, डीसीएम में बोलेरो टकरा गई। इससे बोलेरो सवार सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन




औरैया जिले के फंफूद थाने के मीरगामा निवासी राजा उर्फ जावेद (27) डीसीएम चालक थे। वे औराई से मिर्जापुर की ओर जा रहे थे। रास्ते में पुरजागिर के पास बांई ओर खड़े ट्रक में डीसीएम टकरा गई। इससे जावेद की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची चील्ह पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर परिजनों को सूचना दी। चील्ह थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि हादसे में डीसीएम चालक की मौत हो गई। इस हादसे के बाद पीछे से आ रही बोलेरो डीसीएम में टकरा गई। इस हादसे में बोलेरो सवार सात लोग घायल हो गए। सभी घायल प्राथमिक इलाज कराकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें