फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मंडलीय अस्पताल में बनेगा डे केयर कैंसर सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कैंसर के मरीजों को अब इलाज के लिए जनपद से बाहर नहीं जाना होगा। मंडलीय अस्पताल में 10 बेड का डे केयर कैंसर सेंटर खोलने की तैयारी हो रही है।
विज्ञापन

मंडलीय अस्पताल में बायोप्सी, कीमोथेरेपी, रेडिएशन थेरेपी की सुविधा कैंसर मरीजों को मिलेगी। मेडिकल कॉलेज से संबंद्ध मंडलीय अस्पताल में कैंसर विशेषज्ञ डाक्टर तो बैठते है, पर कैंसर के मरीजों के लिए विशेष वार्ड या सेंटर नहीं है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कैंसर मरीजों को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिला अस्पताल में डे केयर कैंसर सेंटर खोलने की योजना बनाई है। इसमें जिले का मंडलीय अस्पताल भी शामिल है।
विज्ञापन

इसके लिए मंडलीय अस्पताल में स्थान का चयन हो गया है। मंडलीय अस्पताल में स्थित मेल वार्ड 145 बेड के भवन में स्थानांतरित कर वहां पर आधे भाग में 10 बेड का डे केयर कैंसर सेंटर खोला जाएगा।
आधे में एचडीयू खुलना है। 10 बेड डे केयर कैंसर सेंटर में कैंसर के मरीजों का इलाज दिन के दौरान किया जाता है। इसके बाद उन्हें शाम को घर भेज दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें