फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बेटियों ने किया टॉप, शीर्ष 10 में आए 29 मेधावियों में 17 छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। यूपी बोर्ड ने शुक्रवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। दोनों ही परीक्षाओं में बेटियों ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। हाईस्कूल में केवलापत्ती बैजनाथ माध्यमिक विद्यालय इंटर कालेज की श्रेया सिंह ने 96 फीसदी तो इंटरमीडिएट में श्री शंकराश्रम इंटर काॅलेज सीखड़ की आरोही दुबे ने 91.80 फीसदी अंकों के साथ जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं, टॉप टेन में आए 29 मेधावियों में 17 छात्राएं शामिल हैं।
विज्ञापन

हाईस्कूल में केवलापत्ती बैजनाथ इंटर कालेज की साक्षी पटेल ने 95.17 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इसी प्रकार पीएनआरके इंटर कालेज के आयुष बिंद ने 94.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। मीनाक्षी यादव व दिव्या प्रजापति ने 94.67 प्रतिशत अंक के साथ चौथा, खुशी यादव व वानिया जावेद ने 94.50 प्रतिशत अंक के साथ पांचवां, प्रिया कुमारी व विवेक कुमार ने 94.17 प्रतिशत अंकों के साथ छठवां, शालिनी पटेल ने 94 प्रतिशत अंकों के साथ सातवां, निलेश यादव व समीर ने 93.83 प्रतिशत अंकाें के साथ आठवां, अर्चना सोनी व श्रेया पटेल ने 93.67 प्रतिशत अंकों के साथ नौंवा तथा शिवांगनी, शीतल सोनी व अश्विनी यादव ने 93.50 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में 10वां स्थान प्राप्त किया है। इसी प्रकार इंटरमीडिएट में श्री शंकराश्रम इंटर कालेज सीखड़ की आरोही दुबे ने 91.80 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। बीएलजे इंटर कालेज के सत्यम पाल ने 91.40 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया है। चुनार के सौरभ द ग्रेट अकादमी पब्लिक स्कूल के राजमणि ने 91 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इसी प्रकार पायल कुमारी ने 90.80 प्रतिशत अंकों के साथ चौथा, शाश्वत ने 90.20 प्रतिशत अंकों के साथ पांचवां, नेहा ने 89.20 प्रतिशत अंकों के साथ छठा स्थान प्राप्त किया। ओमप्रकाश ने 88.80 प्रतिशत के साथ सातवां, सुकृति ने 88.60 फीसदी पाकर आठवां स्थान हासिल किया। नौंवे स्थान पर जिज्ञासा दुबे, विशाल कुमार व दिप्ती सिंह ने 88.20 प्रतिशत अंकों के साथ जगह बनाई। दसवें स्थान पर 88 प्रतिशत अंकों के साथ बीएलजे इंटर काॅलेज के शशांक प्रजापति रहे।
वहीं, हाईस्कूल में जिले की टॉप टेन सूची में 17 मेधावियों ने जगह बनाई है, जिनमें 11 छात्राएं हैं। हालांकि इंटरमीडिएट के टॉपरों में छात्र-छात्राओं का अनुपात बराबर रहा। इस सूची में छह छात्र और छह छात्राएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें