फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप की चपेट में आने से पुत्री की मौत, पिता समेत दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान थाना क्षेत्र के घोरावल मार्ग पर कलवारी बाजार से दो किलोमीटर आगे लोरिका चट्टी के पास पिकअप के धक्के से बाइक सवार पिता और उनकी दो पुत्रियां घायल हो गईं। दोनों को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर छोटी पुत्री को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। मंडलीय अस्पताल में डॉक्टर में उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मड़िहान थाना क्षेत्र के सेमरी मुतलके देवपुरा गांव निवासी राजकुमार (45) अपनी बड़ी पुत्री आरती (15) और आकांक्षा (13) के साथ बाइक से सोनभद्र के घोरावल स्थित अपने साढ़ू के पुत्र की शादी में जा रहे थे। बाइक से पिता - पुत्री कलवारी से दो किलोमीटर लोरिक चट्टी के आगे पहुंचे थे कि सामने से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दिया। पिकअप प्याज लेकर घोरावल की ओर से आ रही थी। इस हादसे में तीनों लोग घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से तीनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर छोटी पुत्री आकांक्षा को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। मंडलीय अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बालिका की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। घटना के बाद पिकअप चालक फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें