फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: खाद न मिलने पर डीएपी गोदाम में लगाया ताला, दो घंटे वितरण ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के पथरौर स्थित सहकारी समिति पर सोमवार को खाद वितरण के दौरान उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब खाद न मिलने से नाराज किसान ने डीएपी गोदाम में ताला जड़ दिया। करीब दो घंटे तक खाद वितरण बाधित रहा और मौके पर मौजूद किसानों ने जमकर विरोध जताया।
विज्ञापन

किसान रामसखा, कमलेश, कन्हैयालाल समेत अन्य किसानों का आरोप है कि वे पिछले चार दिनों से डीएपी खाद लेने के लिए समिति का चक्कर लगा रहे थे। सोमवार को नंबर आने ही वाला था कि एक किसान ने दबंगई दिखाते हुए गोदाम में ताला लगा दिया।
किसानों का कहना है कि उक्त किसान पहले भी धान खरीद के दौरान तौल कांटा बंद कर विवाद कर चुका है।गोदाम में ताला लगने से बड़ी संख्या में किसान खाद के लिए इंतजार करते रहे। करीब दो घंटे बाद समिति सचिव और ताला लगाने वाले किसान के बीच बातचीत हुई, जिसके बाद गोदाम का ताला खोला गया और खाद वितरण दोबारा शुरू हो सका। किसानों ने पूरे मामले में समिति सचिव की भूमिका पर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें