फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: शीतला धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, 30 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हलिया। आषाढ़ मास की चतुर्दशी पर सोमवार को गड़बड़ा स्थित शीतला धाम में आस्थावान दर्शन के लिए उमड़े। भोर में मंदिर का कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं की कतारें लग गईं। पुजारी मंगलधारी मिश्र ने बताया कि दिनभर 30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मां शीतला के दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

मिर्जापुर के विभिन्न क्षेत्रों के साथ ही मध्य प्रदेश के सीमावर्ती जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भक्तों ने मां को माला, फूल, नारियल, चुनरी तथा हलुआ-पूड़ी अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। नवदंपतियों ने मां के चरणों में शीश नवाकर सुखी एवं दीर्घ वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद मांगा। मान्यता है कि शीतला माता के नाबदान के जल का लेप करने से चेचक जैसे रोगों से रक्षा होती है। मंदिर परिसर में कई श्रद्धालुओं ने सत्यनारायण व्रत कथा का भी श्रवण किया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में हलिया पुलिस सुरक्षा एवं व्यवस्था में मुस्तैद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें