ड्रमंडगंज। थाना क्षेत्र के मध्य प्रदेश बॉर्डर पर भैंसोड़ बलाय पहाड़ गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास रविवार शाम मंजू साकेत, निवासी बघोर थाना अमिलिया, जिला सीधी, मध्यप्रदेश ट्रक के नीचे शराब के नशे में बेसुध मिली। पेट्रोल पंप कर्मियों ने उसे देखा तो पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर पुलिस के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष ड्रमंडगंज जितेंद्र कुमार ने जांच-पड़ताल के बाद बताया कि युवती ऑर्केस्ट्रा में डांसर है। वह हनुमना से मिर्जापुर जा रही थी। नशे में होने के कारण वह रास्ते में पेट्रोल पंप के पास गाड़ी से उतर गई और वहां खड़े ट्रक के नीचे जाकर लेट गई। कुछ देर बाद होश में आने पर युवती ने अपना नाम मंजू साकेत, पता बघोर थाना अमिलिया, जिला सीधी, मध्यप्रदेश और हाल पता हनुमना बताया। पुलिस ने देर शाम युवती को उसके परिजनों को बुलाकर सुपुर्द कर दिया।