राजगढ़। मड़िहान थाना क्षेत्र के नदिहार बाजार के पास बृहस्पतिवार की दोपहर गैस सिलिंडर लदे ट्रक के नीचे चालक और खलासी खाना बना रहे थे। इस दौरान सिलिंडर में आग लग गई। किसी तरह ग्रामीणों की मदद से आग को बुझाया गया।
मिर्जापुर से गैस सिलिंडर लादकर ट्रक सोनभद्र जा रहा था। चालक नदिहार बाजार के पास ट्रक रोककर उसी के नीचे छोटे गैस सिलिंडर पर खाना बनाने लगा। इसी समय सिलिंडर में आग लग गई। आग ने ट्रक को भी नीचे की ओर से चपेट में ले लिया। आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। किसी तरह से छोटे सिलिंडर व ट्रक में लगी आग को बुझाया गया। आग बुझने पर लोगों ने राहत की सांस ली। ट्रक में गैस भरा सिलेंडर लदा हुआ था। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले चालक-खलासी ट्रक लेकर वहां से चले गए।