फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: संपूर्ण समाधान दिवस पर सिलिंडर का मुद्दा छाया

विज्ञापन
लालगंज में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर अपनी समस्या सुनाते लोग, स्रोत संवाद
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले की चारों तहसील पर सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस पर सिलिंडर की किल्लत का मुद्दा छाया रहा। दो तहसीलों में चार मामले सामने आए। अधिकारियों ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

चारों तहसीलों में 193 मामले आए जिनमें से 15 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। सदर तहसील में सीडीओ विशाल कुमार ने लोगों की समस्या सुनीं। सदर तहसील में 41 मामले आए जिनमें से पांच का निस्तारण किया गया। परियोजना निदेशक धर्मजीत सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी रामविलास यादव व अन्य थे। भावां: मड़िहान तहसील सभागार में तहसीलदार ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। 42 मामलों में पांच का निस्तारण हुआ। क्षेत्र से गैस की समस्या के ज्यादा मामले आए। तहसील क्षेत्र के रामपुर 33 गांव निवासी काशीनाथ व राजगढ़ गांव के निवासिनी फूला देवी ने राजगढ़ स्थित गैस एजेंसी पर बुकिंग के बाद भी सिलिंडर नहीं देने का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र देकर सिलिंडर दिलाने की मांग की है।
कहा कि भोजन पकाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस मौके पर तहसीलदार राहुल मिश्रा, आनंद मौर्य, राजेश गोंड आदि मौजूद रहे। लालगंज : तहसील सभागार में एडीएम और जॉइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह की अध्यक्षता में समस्याएं सुनीं गईं। 47 प्रार्थना पत्र आए जिनमें से तीन का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

बंजारी निवासी संगीता देवी ने भूमि की पैमाइश कराने की मांग उठाई। वहीं फल्लू सिंह ने माइनर पर बनी पुलिया की मरम्मत कराने की शिकायत दर्ज कराई। चर्की खुर्द निवासी ओम प्रकाश पुत्र श्यामधर ने पेंशन दिलाए जाने की मांग की। पहाड़ी ब्लॉक के धर्मदेवा निवासी राजकुमारी ने कहा कि वे चहारदीवारी टूटने के बाद जब मरम्मत कराती हैं तो विपक्षियों ने रोका और रास्ते की मांग की। चहारदीवारी की मरम्मत कराने के लिए कार्रवाई की मांग की। चुनार : तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस में आएं फरियादियों की समस्याओं को अपर जिलाधिकारी भू राजस्व देवेंद्र प्रताप सिंह ने सुना। अहरौरा कटरा निवासी जवाहिर ने शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए कहा कि एक किलोवाट का बिजली कनेक्शन लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें