फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सिलिंडर में ब्लास्ट से मड़हे की छत उड़ी, मची अफरा-तफरी, एक की मौत, छह घायल, दो की हालत गंभीर

Tue, 15 Apr 2025 06:55 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

गांव में अचानक हुए सिलिंडर ब्लास्ट से अफरा-तफरी मच गई। घटना में एक की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षादर्शियों का दावा है कि पाइप गर्म करने के दौरान मड़हे में आग लगी फिर सिलिंडर फट गया। घटना में दो पशु भी झुलसे हैं। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
ब्लास्ट के बाद मलबा देखते लोग - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनार थाना क्षेत्र के मड़फा गांव में सिलिंडर फटने से मड़हे की छत उड़ गई। इस घटना में एक की मौत और चार अन्य घायल हो गए। दो को गंभीर हालत में जिला मुख्यालय पर स्थित ट्रामा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया गया। घटना में एक पशु भी झुलस गए।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना उस समय घटी जब समर्सिबल लगाने के लिए गैस पर पाइप मोबिल लगा पाइप गर्म किया जा रहा था। पाइप में आग लगने के बाद मड़हा भी उसकी चपेट में आ गया और फिर सिलिंडर फट गया। आग बुझाने के दौरान पांच लोग चपेट में आ गए।

पड़री थाना क्षेत्र के पथरहा निवासी ओम प्रकाश (45) मड़फा में जमीन लेकर भवन का निर्माण करा रहे थे। हैंडपंप में समर्सिबल लगाने को लेकर कार्य चल रहा था। बगल में ही छेंदी पटेल की झोपड़ी थी। ग्राम प्रधान सर्वजीत यादव ने बताया कि समर्सिबल में पाइप लगाने के लिए ओम प्रकाश व मजदूर पाइप में मोबिल लगाकर छेंदी पटेल के मड़हे में रखे गैस पर गर्म कर रहे थे।
विज्ञापन


उसी दौरान मोबिल में लिपटे पाइप में आग लग गई फिर आग मड़हे में लग गई। लोग भागकर बाहर निकले। किसी का ध्यान मड़हे में रखे सिलिंडर पर नहीं पड़ा। मड़हे में रखा सिलिंडर गर्म होकर फट गया। जिसकी चपेट में आने से ओम प्रकाश की मौके पर मौत हो गई।

विज्ञापन


तो वहीं पड़री के सागर सेमर निवासी शिवधार (65) व उमेश(25), राजगढ़ के मड़फा निवासी चौथी पाल (42), बहादुर पटेल (62), शांति देवी (55), धर्मेंद्र पटेल (24) घायल हो गईं। सभी को चुनार सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने ओेम प्रकाश को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर अवस्था में शिवधार व चौथी को ट्रामा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया गया। गाय की एक बछिया व बकरी भी इस घटना में झुलसकर मर गईं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें