घर से सामान लेने गए युवक को बाजार से लौटते समय पिकअप ने टक्कर मार दी। घटना में युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पूरा घर मातम में डूब गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लालगंज थाना क्षेत्र के गड़बड़ा गांव के पास रविवार की देर शाम को बाजार से घर लौट रहे साइकिल सवार को पिकअप ने घर के पास ही टक्कर मार दिया। हादसे में साइकिल सवार गंभीर रुप से घायल हो गए। उनको उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डाक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने पिकअप को पकड़ लिया। चालक फरार हो गया। क्षेत्र के गड़बड़ा गांव निवासी शिवसागर मौर्या (45) रविवार की देर शाम को साइकिल से दुबार बाजार सामान लेने गए थे। वह सामान लेकर घर आ रहे थे।