फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ माह बाद दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान। पुलिस ने डेढ़ माह से फरार चल रहे दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया। मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे जेल भेज दिया। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी बालिका के आरोप पर पुलिस ने पाक्सो व एससीएसटी एक्ट के तहत 30 अक्तूबर को मुकदमा दर्ज किया था। बालिका का आरोप था कि 23 अक्तूबर को दवा लेकर लौटते समय घर छोड़ने के बहाने आरोपी युवक बाइक उसे बाइक पर बैठा लिया। सुनसान स्थान पर ले गया और दुष्कर्म किया। घर आकर जानकारी दी। पीड़िता की मां ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने बालिका का मेडिकल कराने के बाद कलमबंद बयान दर्ज कराया। पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी थी। शनिवार को पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें