कुछ देर बाद बाइक से गुजर रहे गांव निवासी सूर्यमनि और वीरेंद्र सिंह ने बच्चे को जमीन पर गिरा पड़ा देख परिजनों को सूचना देते हुए बांस के सहारे बिजली के करंट से बच्चे को दूर किया। परिजनों के साथ वे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आए जहां देखते ही चिकित्सक ने बालक को मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। बिजली विभाग की लापरवाही के कारण बालक की मौत के बाद लोगों ने बिजली विभाग के एसडीओ से स्टे के तार को सुरक्षित करवाने को कहा है।
मृतक गांव के मवई कला प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन का छात्र था। दो भाई एक बहन में सबसे छोटा था। मां रन्नो देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। इस संबंध में थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि बिजली के करंट से बालक की मौत हो गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।