फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भगृह में करेंट, अफरातफरी

Tue, 04 Oct 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
मां विंध्याचल
विज्ञापन

विज्ञापन
विंध्याचल स्थित गर्भगृह के अंदर के मां विंध्यवासिनी मंदिर के सामने लगे हाइलोजन में सोमवार की सुबह  करीब साढ़े पांच बजे करेंट उतरने से हड़कंप मच गया। एक  पुरोहित समेत कुछ दशनार्थी को करेंट का झटका लगने पर वहां मौजूद दशनार्थी  किसी घटना की आशंका जताते हुए भागने लगे। मौके पर पहुंचे लोगों ने  तत्काल बिजली कटवाकर गर्भगृह में आ रहे करेंट को दुरूस्त कराया। तब लोगों ने राहत की सांस ली। 
शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन सोमवार की भोर भारी संख्या में श्रद्घालू मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने के लिए लाइन में लगे थे। जबकि सैंकड़ों दर्शनार्थी  गर्भगृह के अंदर प्रवेश कर गए थे। एक पुरोहित कुछ दशनाथिर्यो को दर्शन पूजन करा रहे थे कि मंदिर के सामने लगे एक हाइलोजन में करेंट उतर गया। जिसके छूते ही पुरोहित को झंझनाहट होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
  पुरोहित को हिलता देख कुछ दशनार्थियों ने समझा कि उनको चक्कर आ रहा है। यह समझकर उनको जब पकड़ने का पकड़ने का प्रयास किया उनको भी करेंट का झटका लगने पर डर गए। हाइलोटन में करेंट उतरने की खबर लगते ही वहां हड़कंप मच गया। सभी दशनार्थी तत्काल वहां से भागने लगे। शोरगुल सुनकर बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता नगर यदूनाथराम ने बिजली कटवाकर तार को हटवाया। मेला प्रभारी एवं ‌स‌िटी म‌ज‌िस्ट्रेट चंद्र प्रकाश ने बताया ‌क‌ि किसी हाइलोजन में करेंट उतरने की सूचना मिली थी लेकिन पता चला कि वह अफवाह भर थी। फिर भी सतर्कता के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें