फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: रामलीला मंचन से पहले हुआ मुकुट पूजन

विज्ञापन
नगर के बारियाघाट पर मुकूट पूजा करते नगर पालिका अध्यक्ष  श्याम सुंदर केसरी व अन्य, स्रोत सोशल मी - फोटो : Videograb
विज्ञापन
बरियाघाट रामटेक पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अनुष्ठान
विज्ञापन

मिर्जापुर। बरियाघाट श्रीरामलीला कमेटी की ओर से शुक्रवार को रामटेक पर मुकुट पूजन के साथ रामलीला तैयारियों का शुभारंभ किया गया। कमेटी की अध्यक्ष रितु केसरी ने नगर पालिकाध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी के साथ वैदिक विधि-विधान और मंत्रोच्चार के बीच पूजन किया। अनुष्ठान आचार्य जयप्रकाश पांडेय ने संपन्न कराया।
अध्यक्ष रितु केसरी ने कहा कि धार्मिक परंपरा के मुताबिक रामलीला की शुरुआत प्रभु श्रीराम समेत अन्य पात्रों के मुकुट पूजन से होती है। महामंत्री संतोष ऊमर ने बताया कि मान्यता है कि मुकुट पूजन के बाद उसमें देवी-देवताओं का अंश समाहित हो जाता है। पात्र मुकुट धारण कर मंच पर आते हैं तो श्रद्धालु उन्हें देवस्वरूप मानकर पूजते हैं। पूजन के माध्यम से रामलीला के दौरान आने वाली विघ्न-बाधाओं को दूर कर आयोजन को निर्विघ्न संपन्न कराने की कामना की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान रविंद्र कुमार गुप्ता, संतोष कुमार, धर्मेंद्र कुमार, पप्पू भजनगिरी, द्वारिका चौरसिया, साधना गुप्ता, नागेश्वर नाथ, विपिन पुजारी, प्रदीप गुप्ता, संजीव श्रीवास्तव, अमित गोयल, अंकित गुप्ता, अनिल केशरवानी, सुमित जायसवाल, आकाश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें