फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां विंध्यवासिनी की एक झलक पाने के उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
आषाढ़ मास में गुप्त नवरात्र के चौथे दिन रविवार को मां विंध्यवासिनी की एक झलक पाने के भीड़ उमड़ रही। दर्शन-पूजन के लिए दिन भर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। तंत्र साधना के लिए अष्टभुजा पहाड़ी व कालीखोह स्थित गुफाओं में साधकों का जमघट लगा रहा।
विज्ञापन

रविवार को सुबह से लेकर देर रात तक मां विंध्यवासिनी के जयकारा मंदिर परिसर गुंजायमान रहा। गंगा घाटों पर स्नान करने के बाद श्रद्धालु हाथों में नारियल, चुनरी व माता का प्रसाद लिए मंदिर की ओर प्रस्थान कर रहे थे। घंटों लाइन में लगे भक्तों में किसी ने गर्भगृह तो किसी ने झांकी दर्शन कर सुख समृद्धि के लिए मंगल कामना की। विंध्याचल मंदिर सहित अष्टभुजा पहाड़ पर साधकों द्वारा जगह-जगह वैदिक मंत्रोचार के बीच अनुष्ठान व हवन पूूजन किया जा रहा था। साधना के दौरान साधक नौ देवियों के साथ ही दस महाविद्याओं की भी विधि विधान से पूजा-अर्चन में जुटे रहे। भोर में मंगला आरती के बाद से ही मंदिर में दर्शन - पूजन का क्रम शुरू हो गया। जो देर रात तक अनवरत चलता रहा। आदि शक्ति का दर्शन व पूजन करने के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में विराजमान समस्त देवी देवताओं के मंदिरों में भी पहुंचकर दर्शन कर सुख समृद्धि की कामना की। अष्टभुजा पहाड़ पर विराजमान महाकाली और मां अष्टभुजी देवी के दरबार में भी दर्शन-पूजन के लिए दर्शनार्थियों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें